लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार को अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोग अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ रहे हैं, तो उन्हें किसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह जवाब प्रदेश के कई जिलों में अंबेडकर की मूर्तियां तोड़े जाने के सवाल पर दिया। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) ने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को खत्म कर दिया है। इसलिए अब भाजपा नफरती राजनीति पर उतर आई है। भाजपा का वोट कम हो रहा है। लोग महंगाई और बेरोजगारी के सवालों को उठा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि मदरसों को अवैध बताकर बंद किया जा रहा है। अगर वो अवैध हैं या अवैध जमीन पर बने हैं तो पहले क्यों नहीं रोका गया। अगर नक्शा पास नहीं करवाया गया तो उसकी भी व्यवस्था है लेकिन भाजपा अपने वोट बैंक को बचाने के लिए अब नफरत की राजनीति कर रही है।










Discussion about this post