मुजफ्फरनगर/खतौली। जनपद के कस्बा खतौली स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजबीर टीटू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल प्रबंधक को पहले खतौली सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खतौली क्षेत्र की चर्चित राजनीतिक हस्ती राजबीर टीटू पर हमले की सूचना पाकर मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक भी जिला अस्पताल पहुंचे। खबर में नीचे क्लिक कर देखें पूरा वीडियो
बता दें कि लाल दयाल पब्लिक स्कूल में फीस और परीक्षा परिणामों को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। हाल ही में बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन को लेकर प्रधानाचार्या को प्रबंधन की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था।
सोमवार को स्कूल में विवाद ने नया मोड़ ले लिया, जब कुछ लोगों ने अचानक स्कूल में घुसकर प्रबंधक राजवीर टीटू पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों और शिक्षकों की मदद से प्रबंधक को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सांसद हरेंद्र मलिक भी जिला अस्पताल पहुंचे और प्रकरण की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार स्कूल की एक अनुसूचित जाति की शिक्षिका ने कोतवाली पहुंचकर प्रबंधक राजबीर टीटू पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। शिक्षिका का आरोप है कि समन्वयक पद का झांसा देकर उन्हें प्रबंधक ने अपने कक्ष में बुलाया और गलत हरकत की।










Discussion about this post