मुज़फ़्फ़रनगर : मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान के मैदान में आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास शाम 4 बजे शुरू हुआ।
ड्रिल के दौरान हमले की स्थिति में सायरन बजाकर नागरिकों को सतर्क किया गया। फायर ब्रिगेड, पीआरबी 112, स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और एंटी सेबोटाज टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट एंड गाइड की टीमें भी राहत कार्यों में शामिल हुईं।
अभ्यास के दौरान एक इमारत में लगी आग पर काबू पाया गया। छत पर फंसे दो नागरिकों को सुरक्षित निकालकर अस्थाई अस्पताल पहुंचाया गया। पास की बिल्डिंग से भी कुछ नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
क्विक रिस्पांस टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक और व्यक्ति को बचाया। उसे भी इलाज के लिए अस्थाई अस्पताल भेजा गया। यह मॉक ड्रिल जनपद, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, तहसील और ब्लॉक स्तर पर आयोजित की गई।











Discussion about this post