मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र के लोहिया बाजार में शुक्रवार रात एक व्यापारी ने अपनी दुकान का दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा न खुलने पर उसे छत के रास्ते अंदर घुसना पड़ा।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि शाम को कुछ लोगों ने दुकान का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात 12 से 4 बजे के बीच कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर मोहल्ले में घूमते देखे गए। इस घटना से इलाके के लोगों में डर का माहौल है।
स्थानीय गौरव जैन ने खालापार कोतवाल और चौकी प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन दोनों अधिकारियों का फोन नहीं उठा। जिससे डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया।
स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। व्यापारिक गतिविधियों की अधिकता को देखते हुए इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है।










Discussion about this post