मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में चारा लेने के दौरान एक महिला से बलात्कार के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मोरना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रविवार सुबह पशुओं के लिए खेत में चारा लेने गई थी। तभी नगला बुजुर्ग गांव निवासी युवक साकिब स्कूटी से आया और महिला को पीछा करते हुए जबरन पकड़कर गन्ने के खेत में खींच ले गया। महिला ने बताया कि आरोपी साकिब ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की, लेकिन महिला के शोर मचाने और एक युवक को पास आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी और फिर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी साकिब को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।










Discussion about this post