मेरठ। ईद-उल-अजहा से पहले सूरजकुंड पार्क को लेकर मेरठ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और सूरजकुंड पार्क में त्यौहार के दौरान होने वाली अव्यवस्थाओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग परिवार सहित पार्क में आते हैं और अपने साथ मीट आदि लाकर वहीं पर खाना बनाते और खाते हैं। इसके उपरांत हड्डियों और अन्य अवशेषों को खुले में फेंक दिया जाता है, जिससे पार्क में गंदगी फैलती है, दुर्गंध उठती है और आवारा जानवर पार्क में घुस आते हैं। इससे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर भी संकट खड़ा हो जाता है।
भाजपा नेताओं ने मांग कि पार्क में बाहरी खाद्य सामग्री लाने पर प्रतिबंध लगाया जाए,साफ-सफाई के लिए प्रशासनिक निगरानी और कड़ा बंदोबस्त हो,त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पीएसी व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए,संभावित अफवाहों को रोकने के लिए खुफिया निगरानी बढ़ाई जाए।
गौरव गुप्ता, सौरभ पंडित, सौरव अत्री, सत्यम चौधरी, नितिन नित्यम, नामदेव रोहताश शर्मा, अभिलाष ठाकुर और अमन पंडित।
जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और मेरठ में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे।











Discussion about this post