Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home Muzaffarnagar

रोहाना कलां में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे विदेशी डेलिगेशन, कृषक गोष्ठी में किसानों को दी तकनीकी जानकारी

रूस से आए इस डेलिगेशन में एकरोन कंपनी के वी.पी. ओवरसीज दिमित्री खबरात, वरिष्ठ वैज्ञानिक एलेक्सी लिसिन और हेड ऑफ मार्केटिंग अन्ना डोरोफीवा शामिल थे। इनके साथ आई.पी.एल. दिल्ली ऑफिस से डॉ. यू. एस. तेवतिया और डॉ. भानू प्रताप, लखनऊ ऑफिस से धर्मेन्द्र तालियान, एवं मोहनदास बिनानी भी उपस्थित रहे।

admin by admin
October 15, 2025
in Muzaffarnagar
रोहाना कलां में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे विदेशी डेलिगेशन, कृषक गोष्ठी में किसानों को दी तकनीकी जानकारी
0
SHARES
106
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मुज़फ्फरनगर। रूस की एकरोन कंपनी का एक उच्च स्तरीय विदेशी डेलिगेशन मुज़फ्फरनगर रोहाना कलां स्थित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचा। डेलिगेशन ने केन हार्वेस्टर और ड्रोन की तकनीकी विधियों का भी संज्ञान लिया।

रूस से आए इस डेलिगेशन में एकरोन कंपनी के वी.पी. ओवरसीज दिमित्री खबरात, वरिष्ठ वैज्ञानिक एलेक्सी लिसिन और हेड ऑफ मार्केटिंग अन्ना डोरोफीवा शामिल थे। इनके साथ आई.पी.एल. दिल्ली ऑफिस से डॉ. यू. एस. तेवतिया और डॉ. भानू प्रताप, लखनऊ ऑफिस से धर्मेन्द्र तालियान, एवं मोहनदास बिनानी भी उपस्थित रहे।

कृषक गोष्ठी में किसानों को दी तकनीकी जानकारी-
निरीक्षण के बाद, आई.पी.एल. के प्रबंधक निदेशक डॉ. पी. एस. गहलोत के नेतृत्व में आई.पी.एल. रोहाना शुगर मिल परिसर में एक विशाल कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सम्मानित कृषकों द्वारा विदेशी अतिथियों का मालाएँ और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, जिससे अतिथिगण अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने किसानों का दिल से धन्यवाद दिया।

Related posts

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
मुजफ्फरनगर: क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; सम्मान समारोह में गूंजी एकजुटता की हुंकार, SC-ST एक्ट के विरोध में उठी आवाज

मुजफ्फरनगर: क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; सम्मान समारोह में गूंजी एकजुटता की हुंकार, SC-ST एक्ट के विरोध में उठी आवाज

December 28, 2025

इस अवसर पर सभी विदेशी अतिथियों ने अपनी कंपनी और आई.पी.एल. एकरोना के उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अंग्रेजी में बताया कि आई.पी.एल. एकरोना कम कीमत पर अधिक फॉस्फोरस की आपूर्ति करता है, यह कम पानी में अधिक घुलनशील है और पौधों को तुरंत उपलब्ध होता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह उर्वरक एक पोषक तत्व में तीन (एनपीके) प्रदान करता है, बुवाई के समय बीज के नीचे डालने पर तीव्र वृद्धि एवं अधिक पैदावार देता है। इसका अनुवाद डॉ. यू. एस. तेवतिया द्वारा हिंदी में कृषकों को बताया गया। डॉ. तेवतिया ने स्वयं भी किसानों को आई.पी.एल. फर्टिलाइजर के बारे में अवगत कराया। किसान गोष्ठी का संचालन धर्मेन्द्र तालियान ने किया, जबकि गन्ना वैज्ञानिक डॉ. अवधेश डागर ने किसानों को गन्ना बुवाई की वैज्ञानिक जानकारी दी।

इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और क्षेत्र के कृषकों को गोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आई.पी.एल. के क्षेत्रीय प्रतिनिधि दीपक सोम, आर.के. तिवारी और अरविन्द कुमार भी मौजूद थे।

डिस्टलरी और सी.बी.जी. इकाई का भौतिक निरीक्षण-
किसान गोष्ठी के उपरान्त, विदेशी डेलिगेशन ने रमेश कुमार शर्मा, प्रधान प्रबंधक (आसवनी) के साथ आई.पी.एल. की डिस्टलरी (आसवनी) और सी.बी.जी. (कम्प्रेस्ड बायोगैस) इकाई का बारीकी से भौतिक निरीक्षण किया।

डेलिगेशन ने रोहाना कलां के कृषक पंकज भगत सिंह, बड़कली के ओंकार त्यागी और रामपुर के ठा. मांगेराम के खेतों पर जाकर गन्ना प्रदर्शन प्लॉटों का अवलोकन भी किया। विदेशी अतिथियों द्वारा किसानों के गन्ना प्लाटों को देखने से क्षेत्र के कृषक बहुत खुश हुए और उन्होंने आई.पी.एल. के प्रबंधक निदेशक डॉ. पी. एस. गहलोत के नेतृत्व में आयोजित इस किसान गोष्ठी की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

ShareTweetSend
Previous Post

Bihar Election: तेजस्वी ने किया नामांकन, लालू-राबड़ी के साथ पहुंचे हाजीपुर, सीट बंटवारे का फॉर्मूला नहीं हुआ तय

Next Post

मुजफ्फरनगर में सपा विधायक पंकज मलिक के प्रयास से बनेगा चौधरी चरण सिंह चौक, लोगों में खुशी की लहर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में दुस्साहस: सुबह 4 बजे छत फाड़कर दुकान में घुसे चोर, गल्ले से उड़ाए 1.80 लाख रुपये

मुजफ्फरनगर में दुस्साहस: सुबह 4 बजे छत फाड़कर दुकान में घुसे चोर, गल्ले से उड़ाए 1.80 लाख रुपये

4 months ago
उज्जवल राणा आत्मदाह: 48 घंटे बाद भी न्याय नहीं, किसान यूनियन और छात्रों का SSP कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

उज्जवल राणा आत्मदाह: 48 घंटे बाद भी न्याय नहीं, किसान यूनियन और छात्रों का SSP कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

5 months ago
मुजफ्फरनगर में आर्य अकेडमी में आयोजित 3 दिवसीय आनंद अनुभूति शिविर का; SSP की पत्नी ने किया समापन

मुजफ्फरनगर में आर्य अकेडमी में आयोजित 3 दिवसीय आनंद अनुभूति शिविर का; SSP की पत्नी ने किया समापन

7 months ago
गेहूं किसानों की बढ़ेगी टेंशन, बिहार में आ रहा तूफान; 24 घंटे में दिल्ली और यूपी में बदलेगा मौसम

यूपी: शुक्रवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में बिजली गिरने और 14 जिलों में तूफान की चेतावनी

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In