झिंझाना। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सरदार साहब सिंह के साथ पटनी परतापुर टोल प्लाजा के लोगों ने अभद्रता की, जिस पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कालिंदर मालिक अपनी टीम के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे। अभद्रता करने वालों के खिलाफ हंगामा कर दिया। बाद में टोल कर्मियों द्वारा गलती मानने के बाद मामला शांत हुआ।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक अपनी टीम के साथियों के साथ पटनी परतापुर स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गत दिवस तहसील अध्यक्ष सरदार साहब सिंह के साथ टोल कर्मियों ने अभद्रता की थी। उनसे जबरदस्ती टोल वसूलने का प्रयास किया गया। इसी को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया।
अध्यक्ष ने कहा कि टोल की पांच किलोमीटर की परिधि में किसी भी किसान से टोल नहीं लिया जाएगा, वहीं जो कामर्शियल वाहन हैं वह उनसे टोल टैक्स वसूल करें, हमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर किसी किसान से जबरदस्ती टोल वसूल किया गया या अभद्रता की तो चुप नहीं बैठेंगे। हंगामा कर रहे हैं किसानों के बीच पहुंचे टोल मैनेजर अमित बालियान ने गलती मानी तब जाकर किसान शांत हुए। इस मौके पर गठवाला खाप के बाबा श्याम सिंह, अरविंद खोड़सम, साहब सिंह, आकाश तोमर, बिल्लू राणा, जयवीर मुखिया, मांगेराम पटनी, उपेंद्र मलिक मौजूद रहे।











Discussion about this post