नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में मुजफ्फरनगर के गांव मलीरा निवासी भौमिक त्यागी ने केंद्रीय पार्षद पद पर शानदार विजय प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। भौमिक त्यागी, जो वरिष्ठ पत्रकार दीपक त्यागी के पुत्र हैं, ने देशबंधु कॉलेज से चुनाव लड़ते हुए पहले राउंड से ही मजबूत बढ़त बनाए रखी। अंततः उन्होंने रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल कर छात्र राजनीति के नए अध्याय की शुरुआत की है।
भौमिक त्यागी इससे पहले संयुक्त सचिव पद पर भी विजेता रह चुके हैं और लगातार दो वर्षों से दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। उनकी यह जीत न केवल छात्र राजनीति की दिशा बदलने वाली मानी जा रही है, बल्कि मुजफ्फरनगर के लिए भी गर्व का विषय बनी है।
भौमिक की इस जीत ने युवाओं के बीच जोश और उम्मीद की नई लहर दौड़ा दी है। उन्होंने अपने चुने हुए पद पर युवाओं के हितों को सर्वोपरि रखने का वादा किया है।










Discussion about this post