मुंबई : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान के फैंस के लिए कल का दिन बेहद खास है। एक तरफ जहां कल पूरा देश होली के रंगों में सराबोर रहेगा, वहीं, दूसरी तरफ आमिर के अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। जी हां, कल यानी 14 मार्च को आमिर का जन्मदिन है। ऐसे एक्टर ने अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले फैंस और पैपराजी संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से अपनी नई गर्लफ्रेंड से भी मिलवाया।
कई महीनों की अटकलों के बाद, सुपरस्टार आमिर खान ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। टाइम्स नाउ के अनुसार, आमिर ने अपने बर्थडे पार्टी पर पैपराजी को गौरी से मिलवाया। हालांकि, आमिर ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की कि वह उनकी गर्लफ्रेंड की कोई भी फोटो न लें और इसे पूरी तरह से कॉन्फिडेंशियल रेखें। पैप्स ने भी ऐसा ही किया।
आमिर खान ने फैन टाइम के दौरान अपनी पार्टनर गौरी से मिलवा कर सभी को चौंका दिया। खबर है कि गौरी बेंगलुरु से हैं। वो कोई सेलिब्रिटी नहीं हैं। यही नहीं उनका एक 6 साल का बच्चा भी है। फिलहाल, अब आमिर के फैंस को उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि आमिर खान ने पहले रीना दत्ता संग शादी की। रीना से आमिर के दो बच्चे हैं एक बेटा जुनैद खान और बेटी आइरा। रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण राव संग शादी की, जिनसे भी उनका एक बेटा आजाद है। आमिर और किरण का भी तलाक हो चुका है।











Discussion about this post