मेरठ। जानी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब (मिस इंडिया ब्रांड) बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई एसपी देहात और सीओ सरधना के निर्देशन में की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान संजय पुत्र अतरू, निवासी ग्राम रावा, थाना जानी (मेरठ) के रूप में हुई है।
थाना जानी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब की तस्करी कहां से कर रहा था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।











Discussion about this post