मेरठ। हस्तिनापुर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर, रजिस्टर सहित कई सट्टा पर्चियां बरामद हुई हैं।
पकड़े गए आरोपियों के नाम नारायण नियोगी पुत्र स्व. सपन नियोगी और सुब्रत वाला पुत्र समर वाला हैं, जो न्यू ब्लॉक, थाना व कस्बा हस्तिनापुर, जनपद मेरठ के निवासी हैं। इनके कब्जे से एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, दो कैलकुलेटर, एक पेन, दस रजिस्टर तथा लगभग 2000 सट्टा पर्चियां बरामद की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।











Discussion about this post