मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस, मेडिकल थाना पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात ड्रग तस्करों को 20 लाख रुपये की अवैध ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गोपनीय सूचना के आधार पर देर रात मकान संख्या 618, सेक्टर-11, आरटीओ के पास शास्त्रीनगर, थाना नौचन्दी, मेरठ से कार्रवाई की गई। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम आजाद अली चौहान पुत्र इरादत अली चौहान निवासी मकान संख्या 618, सेक्टर 11, आरटीओ के पास शास्त्रीनगर और मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र इस्लाम निवासी मकान संख्या 1058, गली नंबर 01, मदीना मस्जिद के पास, जाकिर कालौनी, थाना लोहियानगर हैं।
बरामद दवाओं में 5800 इंजेक्शन डायजापाम, 12910 इंजेक्शन ट्रामाडोल, 830 गोलियां एल्प्राजोलाम, 50 इंजेक्शन ब्यूप्रेनॉर्फिन, 6240 कैप्सूल क्लोनाजेपाम शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों के फर्जी लेटर पैड और मोहरें भी पुलिस ने जब्त की हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना नौचन्दी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post