शामली। शामली की थानाभवन पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक शामली राम सेवक गौतम के निर्देश पर महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 जून 2025 को यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना थानाभवन क्षेत्र की एक नाबालिग युवती के गायब होने व उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत पर परिजनों ने 25 मई 2025 को थाने में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी थानाभवन की निगरानी में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अर्जुन पुत्र सलेख, निवासी ग्राम मीरागढ़, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद थाना थानाभवन में आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहेः
-उप निरीक्षक दीपचंद, थाना थानाभवन
-हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह, थाना थानाभवन











Discussion about this post