मुजफ्फरनगर। जिले के साधावली क्षेत्र में बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। एक्सईएन गुलशन गोयल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने साधावली और नारा गांव में छापेमारी कर बिजली चोरों और बकाएदारों पर शिकंजा कसा। इस दौरान कुल 16 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इस अभियान के तहत विभाग ने 10 लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिजली चोरी में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे हैं
•गयूर अली (पुत्र रखमूउद्दीन)
•अकील (पुत्र सफी)
•मुस्तकीम (पुत्र एजाज अली)
•निर्मल (पुत्र आशाराम)
•मो. राजा (पुत्र रहमत)
•नवाजिश (पुत्र भूरा)
•अनीस (पुत्र वजीर)
•कल्लू अब्बासी (पुत्र शरीफ)
•गुलशेर (पुत्र नसीम)
•मोनू (पुत्र विजयपाल)
वहीं, विभाग ने बिजली का भारी बकाया न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है। जिन बकायेदारों पर FIR दर्ज हुई है, वे हैं:
•जबिद अहमद (पुत्र नूर अहमद)
•सलीम (पुत्र गबरुद्दीन)
•मोहसिन (पुत्र तरावुद्दीन)
•मुस्तकिम (पुत्र नसीर)
•नसीम (पुत्र नासिर)
•मुसलिम (पुत्र सुक्कड़)
कार्रवाई के दौरान एक्सईएन गुलशन गोयल के साथ जूनियर इंजीनियर नीरज यादव, लाइनमैन पप्पू, असलम और आतिश भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी पर लगाम लगाकर राजस्व की भरपाई करना है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।










Discussion about this post