अमृतसर : भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। इस बीच अमृतसर में धमाकों की खबर आई है। जिला प्रशासन ने रात 10:30 बजे से 11:00 बजे तक ब्लैकआउट की रिहर्सल की। इसके तुरंत बाद रात 1:15 से 1:20 के बीच अमृतसर में तीन-चार धमाकों की आवाज सुनाई दी। ये धमाके दूर-दूर तक सुनाई दिए। हालांकि, अभी तक किसी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि ये आवाजें फाइटर जेट की सुपरसोनिक स्पीड की वजह से हो सकती हैं। सुपरसोनिक जेट उड़ते हैं तो धमाके जैसी आवाज आती है। धमाकों की आवाज सुनकर लोग डर गए।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल में अमृतसर में धमाकों की खबर ने लोगों को और भी चिंतित कर दिया है। अमृतसर में हुए धमाकों की आवाज के बारे में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने जानकारी दी।
पुलिस कमिश्नर ने बताया, ‘मैंने भी धमाकों की आवाज सुनी है, लेकिन हमने मौके पर जाकर जांच की और कुछ नहीं मिला। हमने सावधानी बरतते हुए अमृतसर में ब्लैकआउट कर दिया है।’ पुलिस कमिश्नर के इस बयान से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
हालांकि, धमाकों की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। कुछ लोगों का मानना है कि ये आवाजें फाइटर जेट की वजह से थीं। जब कोई फाइटर जेट सुपरसोनिक स्पीड से उड़ता है, तो एक तेज धमाके जैसी आवाज आती है। इसे सोनिक बूम भी कहते हैं।











Discussion about this post