मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के बजौट गांव में 12 साल का बालक शहतूत के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। उसके गले पर पायजामा का नाड़ा लटका हुआ मिला। इस घटना में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल किया गया है। हत्या और आत्महत्या के बिंदू पर पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चा मुस्लिम समाज से हो सकता है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बजौट गांव में टीटू का खेत है। खेत में बृहस्पतिवार रात को पौने दस बजे ग्रामीण अनस अंसारी ने पुलिस को सूचना दी कि बालक का शव टीटू के खेत में पेड़ पर लटका है। पुलिस ने पहुंचकर शव पेड़ से शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए ताकि पहचान हो सके। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट भी लिए है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हत्या के बिंदू पर भी जांच की जा रही है। पहचान कराने के लिए पुलिस लगी हुई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post