मुजफ्फरनगर। जनपद की एक बडी राजनीतिक हस्ती तथा उनके परिजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से सनसनी फैल गई है। मुकदमे में उनकी पत्नी, बेटियों व बेटे सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के पूर्व विधायक शहर के मौहल्ला रैदासपुरी निवासी पूर्व विधायक महावीर सिंह आजाद तथा उनके परिजनों के खिलाफ उनके ही दामाद आगरा निवासी राजेश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आगरा के एतम्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग श्याम विहार कालोनी निवासी राजेश कुमार ने मुकदमा कायम कराते हुए आरोप लगाया कि वह आरपीएसएफ में निरीक्षक हैं। उसकी शादी 16 जून 2020 को पूर्व विधायक महावीर सिंह आजाद की बेटी नेहा सिंह के साथ हुई थी। वह अपने मायके वालों के असर में थी। पति-पत्नी में मनमुटाव बढ़ गया।
गृहस्थी में विवाद के चलते दोनों का समय अलग रहकर व्यतीत होने लगा। उससे पचास लाख की मांग की जाने लगी। दहेज, मारपीट आदि धाराओं का मुकदमा झूठे तथ्यों से दर्ज करा दिया गया।इसके अलावा उधमपुर में शराब पीकर उस पर मारपीट करने का झूठा आरोप लगाया गया। इसका अल्ट्रासाउंड बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में महिला डाक्टर निरजा से कराया।
राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि नेहा सिंह व उनके परिजनों ने साजिश रचकर झूठी घटना, झूठा व फर्जी मेडिकल व रिपोर्ट बनवाकर सत्य को छिपाकर साक्ष्य तैयार कराएं। पूरे मामले में पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना दिया। अब कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूर्व विधायक महावीर सिंह आजाद व उनकी पत्नी दयावती, बेटी नेहा सिंह, पूनम, बेटे आशीष व दामाद जिला पंचायत के बाबू सुरेंद्र कुमार व डाक्टर निरजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की हैं।










Discussion about this post