मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के जागाहेड़ी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के चोटी और तिलक प्रकरण में शिक्षक के समर्थन में ग्रामीण उतर आए। ग्रामीणों ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आंदोलन की चेतावनी दी गई। काजीखेड़ा, जागाहेड़ी और खेड़ी दूधाधारी के ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर बैठक की। उन्होंने कहा कि शिक्षक पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।
ग्राम प्रधान मान सिंह ने कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। क्या था मामला? दो दिन पहले एक छात्र ने मुस्लिम शिक्षक पर तिलक हटवाने और चोटी कटवाने का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच भी शुरू कर दी थी।










Discussion about this post