घी भारतीय खानपान ही नहीं बल्कि संस्कृति का भी हिस्सा है. ये खाने का जायका बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर रखने, सुंदरता बढ़ाने और पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल होता है. घी में सैचुरेटेड फैट्स, फैट में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन डी, और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, रोज के खाने में एक या दो चम्मच घी शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. लेकिन इसे किसी भी चीज में मिलाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए.
सिर्फ इसलिए कि इसे हेल्दी माना जाता है इसका मतलब यह नहीं कि इसे किसी भी चीज के साथ मिलाकर खाना फायदेमंद है. कुछ चीजों में इसे मिलाकर खाने से पेट का संतुलन बिगड़ सकता है. यहां आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें घी के साथ खाने से बचना चाहिए.
घी और शहद दोनों पोषक तत्वों से भरपूर हैं. इनमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं लेकिन दोनों को साथ खाने बचना चाहिए.
शहद
आयुर्वेद में शहद और घी को बराबर मात्रा में मिलाना हानिकारक और विषाक्त माना जाता है. इससे पाचन बिगड़ सकता है और शरीर में विषाक्त पदार्थों के जमा होने का खतरा बढ़ता है.
घी गर्म और तैलीय होता है जबकि दही ठंडा और भारी होता है. यह बेमेल कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है. इससे पेट फूलना, मेटाबॉलिज्म धीमा होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
संतरे, नींबू और आंवला जैसे खट्टे फलों की अम्लीय प्रकृति घी के साथ मिलकर पाचन क्रिया में बाधा डाल सकती है इसलिए इससे बचना चाहिए.
मूली को सर्दियों में खूब पसंद किया जाता है लेकिन मूली और घी के गुण एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. ज्यादा मात्रा में एक साथ खाने पर ये पाचन तंत्र पर दबाव बना सकते हैं.











Discussion about this post