मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गौकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान चरथावल निवासी जुनेद आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा मौके पर पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया।
नगर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 8-9 अक्टूबर की रात को हुई गौकशी की घटना में शामिल दो अभियुक्त सैदपुर मार्ग पर मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस के रुकने का इशारा करने पर अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
पुलिस ने घायल जुनेद को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में टीमों को लगाया गया है।










Discussion about this post