मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार टाटा पंच कार सुजडू चुंगी की तरफ से महावीर चौक की तरफ जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार काफी तेज गति में थी।
वैगनआर कार के मालिक रविंद्र सिंह ने बताया कि जब यह कार केंद्रीय विद्यालय के पास पहुँची, तभी स्कूल से एक महिला निकली। महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार पास में ही खड़ी उनकी वैगनआर कार में जा घुसी, जिससे वैगनआर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त टाटा पंच कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










Discussion about this post