मुजफ्फरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बाल निकेतन मोंटेसरी स्कूल कुकड़ा में आज खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांचवीं कक्षा की छात्रा नैना को एक दिन के लिए प्रिंसिपल नियुक्त किया गया। यह निर्णय माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार लिया गया।
कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाओं ने नैना का सम्मान पटका पहनाकर और बैज लगाकर किया। इसके साथ ही विद्यालय में मिठाइयों का वितरण भी किया गया। एक दिन की प्रिंसिपल के रूप में नैना ने अपने शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए उनके आवश्यक कार्यों के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
इस मौके पर बाल निकेतन मोंटेसरी स्कूल के स्वामी एवं प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, विद्यालय की शिक्षिकाएं, समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार गौतम की धर्मपत्नी पिंकी जी, साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।










Discussion about this post