मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में कुकरा निवासी चांद मोहम्मद नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चांद मोहम्मद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा गांव में कूकड़ा रोड पर चांद मोहम्मद नामक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चांद मोहम्मद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल युवक ने बताया कि गांव कूकडी ईदगाह से भोपा रोड की तरफ जा रहे मार्ग पर तीन बदमाश खड़े हुए थे जिनमें से एक ने मुझे बुलाया और फोन मांगने लगा, मैंने फोन नहीं दिया तो उनमें से अरमान पुत्र इंतजार ने गोली मार दी। घायल चांद मौहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती लगभग 9 मार्च को अरमान पुत्र इंतजार सहित कई लोगों को पुलिस ने गौकशी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। उनको शक था कि मैंने गोकशी करने की शिकायत की है। तभी अरमान के पिता इंतजार ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी।
रिटायर्ड मेजर जनरल शम्मी सभरवाल का दावा, ‘पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान को मिला चीन का साथ’
इसी रंजिश के चलते ही उन्होंने मेरे साथ यह घटना की है। पीड़ित युवक ने पुलिस से दबंगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित घायल युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।










Discussion about this post