मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के शिव चौक स्थित शिव मंदिर में एक सिरफिरे ने भगवान शिव की मूर्ति पर अपने कटे हाथ से खून छिड़क दिया और जोर-जोर से रोने लगा। सिरफिरे की पहचान राहुल पुत्र नंदकिशोर निवासी नई मंडी के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
शिव चौक के पुजारी रमेश चंद्र शास्त्री ने कोतवाली में पहुंच कर पुलिस को बुलाया और पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई। युवक के जाते ही मंदिर के पुजारी और कर्मचारी गंगाजल से मंदिर को पवित्र करने में जुट गए।
बता दें कि राहुल पुत्र नंदकिशोर शराब के नशे में चंद्रा सिनेमा में फिल्म देख रहा था, चंद्र सिनेमा के कर्मचारियों ने जब उसे जाने के लिए कहा, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। चंद्रा सिनेमा के कर्मचारियों की शिकायत करने कोतवाली में पहुंचा था।
पुलिसकर्मियों ने राहुल को लिखित में तहरीर देने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज़ करता हुआ बाहर चला गया और झांसी की रानी की ओर से वापस आते हुए शिव मंदिर में घुस गया, जहां पर अपनी जेब से निकाल कर धारदार हथियार से अपना हाथ काट लिया और मंदिर में स्थित भगवान शंकर की मूर्ति पर खून छींटे दे दी।
युवक का आरोप था कि उसके साथ सिनेमा में मारपीट हुई है और पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, जिससे मेरी इज्जत खत्म हो गई है अब अच्छा है कि मैं मर जाऊं।










Discussion about this post