मेरठ। हस्तिनापुर थाना पुलिस ने एक अवैध शराब की भट्टी पर छापा मारा। पुलिस ने 300 लीटर शराब और भट्टी को मौके पर ही नष्ट कर दिया। आज हस्तिनापुर थाना पुलिस ने गांव किशनपुर के जंगल में सोती नदी के बीचोंबीच छापेमारी की।
इस दौरान मौके पर करीब 300 लीटर लहन नष्ट की और कच्ची भट्टी को तोड़ दिया। पुलिस की छापेमारी से पहले ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस को कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं मिला।











Discussion about this post