मेरठ। हस्तिनापुर थाना पुलिस और स्वाट टीम द्वारा चलाए गए अभियान में ट्रांसफार्मर उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के पास से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया गया है। थाना हस्तिनापुर पुलिस चेकिंग के दौरान ग्राम सैफपुर कर्मचन्दपुर से रानी नंगला जाने वाले मार्ग पर आम के बाग के पास पहुँचे तो वहां पर कुछ संदिग्ध वाहन खड़े दिखाई दिये। जिनको देखकर पुलिस टीम ने गाडी संदिग्ध वाहन व व्यक्ति को चैक करने के लिए रोकी।
इस दौरान ईख के खेत से अचानक कुछ लोगों ने पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरु कर दी। जान का खतरा देख पुलिस टीम द्वारा चेतावनी देते हुए सभी को चारों ओर से घेर लिया और बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंकित पुत्र राकेश निवासी ग्राम शाहकोलीपुर थाना भावनपुर, गौरव पुत्र सतेन्द्र निवासी ग्राम शाहकोलीपुर थाना भावनपुर, प्रियाँशु पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी जयभीमनगर अम्बेडकर मूर्ति के पास गढ रोड थाना भावनपुर, गुड्डू उर्फ उवैश पुत्र खालिद निवासी पचपैडा थाना भावनपुर और शाहबाज पुत्र मुस्ताक निवासी मौ0 बजरी सुभाष चौक थाना किला परीक्षितगढ शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि वो बिजली के टांसफार्मर से तेल और उसके कीमती उपकरण चोरी करते हैं।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 50 लीटर जरीकैन, सात स्टार्टर, 40 किलो ट्रान्सफार्मर तार बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि फरार अभियुक्त रवि उर्फ लक्कड गैंग का लीड़र हैं जो कुछ समय पहले हत्या के मुकदमे में जेल से छूट कर आया है। उसके नेतृत्व में गैंग के सदस्य मेरठ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर, टयूबवेलों के स्टार्टर व केबिल अन्य सामान चोरी करते थे। चोरी के माल को आरोपी कबाड़ी गुड्डू उर्फ उवेश पुत्र खालिद निवासी ग्राम पचपैडा थाना भावनपुर मेरठ व शाहबाज पुत्र मुस्ताक निवासी मौ0 बजरी सुभाष चौक थाना किला परीक्षितगढ मेरठ को बेचते है। पुलिस ने कबाड़ियों पर भी शिकंजा कस दिया है।











Discussion about this post