मुजफ्फरनगर। एक जागरूक नागरिक की सूचना पर मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में एक बाल विवाह रुकवा दिया गया। दतियाना गाँव के एक फार्म हाउस में एटा निवासी एक नाबालिग जोड़े की शादी हो रही थी, तभी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुँचकर शादी को रोक दिया।
तत्काल हुई कार्रवाई-
गुप्त सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर भुवनेश्वर और केसवर्क मोहन छपार थाने पहुँचे।
पुलिस बल के साथ उन्होंने तुरंत दतियाना फार्म हाउस पर छापा मारा, जहाँ शादी की रस्में चल रही थीं।
टीम ने मौके पर ही शादी की रस्मों को रुकवाया और नाबालिग जोड़े सहित दोनों पक्षों के अभिभावकों को हिरासत में ले लिया।
किशोरी को भेजा जाएगा वन स्टॉप सेंटर-
चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर ने बताया कि यह बाल विवाह कानून का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि किशोरी को कानूनी प्रक्रिया और काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा जाएगा।
किशोरी के माता-पिता को लिखित आश्वासन देना होगा कि वे बालिग होने के बाद ही उसकी शादी करेंगे।
यदि वे ऐसा नहीं करते, तो किशोरी को सुरक्षा के लिए सहारनपुर नारी निकेतन भेजा जाएगा।
बाल विवाह के खिलाफ चेतावनी-
इस कार्रवाई से बाल विवाह कराने वाले परिवारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post