मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में एक जघन्य अपराध सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। नाबालिग के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पड़ोस में रहने वाली एक महिला की मदद से नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता (14) छपार क्षेत्र के एक गाँव में अपने चाचा के साथ रहती थी। पीड़िता की माँ का निधन हो चुका है और उसके पिता वर्षों से लापता हैं।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नाबालिग की शिकायत दर्ज की और आरोपी चाचा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।










Discussion about this post