मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव ढाँसरी निवासी नवाब अली जानसठ मे मोबाइल रिपेरिंग की दुकान करता है। देर शाम दुकान से घर लौट रहे युवक पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बीते मंगलवार की शाम नवाब अली घर लौट रहा था। आरोप है कि पड़ोस का ही एक व्यक्ति बिना किसी कारण के उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो दोस्तों को बुला लिया और लाठी-डंडों आदि से नवाब की पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब नवाब घर पहुंचा तो आरोपी घर में घुस गए और पिटाई का शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने नवाब की जान बचाई।
मारपीट मे घायल हुए नवाब को पुलिस ने उपचार के लिए भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत मे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पीडि़त ने आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।










Discussion about this post