मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के बुढ़ाना में तीन दिन पहले चोर समझकर पीटे गए दलित युवक मोनू खटीक की हत्या के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मंत्री खटीक ने कहा, “हमारी सरकार ने अब तक सभी आवश्यक कार्रवाइयां की हैं और कोई भी आरोपी नहीं बचेगा। जो भी नेता या व्यक्ति आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं, उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाया जाएगा और सरकार द्वारा अधिकतम आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
इस दौरान पूर्व विधायक, एसपी देहात, क्षेत्राधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सादिक को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच तेजी से चल रही है।
मंत्री दिनेश खटीक ने यह भी कहा कि वह समाज की ओर से भी मृतक मोनू के परिवार की आर्थिक सहायता करेंगे।










Discussion about this post