मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया पुलिस योगा गेम्स 2025 का आयोजन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 12 से 16 अक्टूबर तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी विनीत कुमार ने योगा प्रतियोगिता में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया।
विनीत कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस योगा टीम के सदस्य हैं और वे 06 वी वाहिनी पीएसी में अभ्यासरत हैं। वे मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र के अटाली गांव के निवासी हैं। सरकारी सेवा में आने से पूर्व विनीत कुमार ने गुरुकुल आर्यावर्त बुढ़िना कलां में योग की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी।
भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने विनीत कुमार को फोन कर इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी अपने माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन करते रहने का आशीर्वाद दिया।










Discussion about this post