आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मंडल स्तर की समीक्षा बैठक के लिए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंच गए। यहां करीब 1 घंटे तक विभिन्न जिलों के विधान सभा व विधान परिषद सदस्यों और सांसदों के साथ व संबंधित जिलों से जुड़ी समस्याएं और मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्वालियर रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम योजना की लॉन्चिंग करेंगे। इससे पहले वह फिरोजाबाद और मथुरा से जुड़ी कुछ योजनाओं का भी शिलान्यास कर सकते हैं। करीब एक घंटे तक चलने वाली बैठक में मुख्यमंत्री विधायकों और मंत्रियों संग सियासी समीकरण की जमीनी हकीकत समझने की कोशिश करेंगे।
पंचायत चुनाव से पहले होने वाली है इस बैठक को अहम माना जा रहा है सूत्रों कहना है की बैठक के दौरान कई विधायक अपने जिलों से जुड़ी विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को दे सकते हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे। आगरा से पहले मुख्यमंत्री अलीगढ़ में भी इसी तरह की परीक्षा बैठक कर चुके हैं।











Discussion about this post