मेरठ। मेरठ डीएम कार्यालय में तैनात क्लर्क इशांत की सोमवार सुबह नहाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। करीब 12 घंटे पहले इशांत को सीने में दर्द हुआ था, जिसके बाद वह गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चेकअप के लिए गए थे। डॉक्टरों ने यह कहते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी कि उनके दिल में कोई गंभीर समस्या नहीं है।
इशांत की मौत की खबर मिलते ही कलक्ट्रेट और तहसील में शोक सभा आयोजित की गई और कर्मचारियों ने काम बंद रखा। डीएम डॉ. वीके सिंह ने भी मृतक के परिवार को सांत्वना दी। इशांत वर्ष 2014 में अपनी मां कमलेश देवी के निधन के बाद कलक्ट्रेट में नौकरी प्राप्त हुए थे और वे डीएम कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वे कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी थे।
सोमवार सुबह करीब 7 बजे इशांत नहाने के लिए बाथरूम गए थे, तभी उनकी चीख सुनकर पत्नी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वह बेहोशी की हालत में बाथरूम में पड़े थे। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।











Discussion about this post