इंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड में उस वक्त चौंकाने वाला मोड आया जब एक नए किरदार संजय वर्मा की एंट्री हुई. अब इस नए किरदार संजय के राज से भी पर्दा उठ गया है. संजय वर्मा कोई और नहीं बल्कि सोनम रघुवंशी का आशिक राज कुशवाहा ही था. दरअसल सोनम और संजय वर्मा के बीच हुई कई घंटे बातें हुआ करती थी. सोनम ने 234 बार कॉल भी किया. कॉल डिटेल्स की लिस्ट के मुताबिक True Caller पर ये नंबर संजय वर्मा के नाम से रजिस्टर्ड बताया जा रहा था. अब पता चला है कि राज कुशवाहा के घर के पत्ते पर ही ये नंबर रजिस्टर्ड था.
माना जा रहा है कि राज कुशवाहा ने अपनी पहचान संजय वर्मा के नाम से बनाकर सोनम से बातचीत की थी. यह नंबर सोनम की सगाई से राजा की शादी के बीच इस्तेमाल हुआ था. उसके बाद नंबर बंद हो गया. हालांकि संजय वर्मा मामले में पुलिस ने किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की थी. ना ही इस नंबर को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.
इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलॉन्ग पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इंदौर में शिलॉन्ग पुलिस की एक टीम लगातार सर्चिंग कर रही है. बुधवार को इंदौर में शिलॉन्ग पुलिस की टीम सोनम रघुवंशी के घर पर पहुंची. यहां पर पुलिस ने सोनम के माता-पिता के साथ उसके भाई से पूछताछ की. इसके साथ ही यहां पर पुलिस ने 2 सूटकेस को भी खुलवा कर देखा. बताया जा रहा है कि घर पर आने से पहले पुलिस ने गोविन्द को घर से दूर बुलाकर कर पूछताछ की थी. उसके बाद गोविन्द को साथ लेकर घर पहुंची. इसके बाद टीम ने फ्लेट और गोविन्द के देवास नाके स्थित गोडाउन की सर्चिंग भी की.
सोनम के घर पूछताछ के दौरान पूरे समय शिलॉन्ग पुलिस के साथ सोनम का भाई गोविन्द मौजूद था. घर से पूछताछ होने के बाद गोविन्द ने बताया कि पुलिस ने सोनम के व्यवहार सहित कई बिन्दुओं पर पूछताछ की है.
वहीं दूसरी ओर आरोपी राज के घर पर भी टीम के जाने की संभावना है. आरोपी राज के घर के आस-पास रहने वाले मोहल्ले के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और सोनम को फांसी देने की मांग की. इसी बीच राज के इंदौर में परिवार को जानकारी मिली की राज की दादी का निधन हो गया है. राज की दादी पोते के आरोपी बनने के बाद से बीमार चल रही थी. वो यूपी के फतेहपुर में रहती थी. उनके साथ राज की एक बहन और चाचा रहते थे.











Discussion about this post