नई दिल्ली : देशभर में गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि अगले दो दिनों में केरल में मॉनसून की एंट्री होने जा रही है। हालांकि, उससे पहले ही यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी तट-गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में 23-27 मई, जम्मू कश्मीर में 23-26 मई, पूर्वी राजस्थान में 23-25 मई के बीच हीटवेव की स्थिति रहेगी।
दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, माहे में 24-26 मई, तटीय कर्नाटक में 24-27 मई के बीच भारी बारिश होगी। वहीं, अगले सात दिनों तक केरल, कर्नाटक में बारिश, आंधी तूफान के जारी रहने की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में 23-27 मई, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 27 मई, तमिलनाडु में 24 मई और 25 व 26 मई को भारी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 23-27 मई के दौरान भारी बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, पूर्वी और मध्य भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि अंडमान व निकोबार में 24-26 मई, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 23-24 मई, बिहार में 25 मई, ओडिशा में 23, 24 मई और फिर 27-29 मई, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 28 और 29 मई को भारी बरसात होगी।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ में 23-29 मई के दौरान भी हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। इसके अलावा, बारिश की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 मई को ओले गिरेंगे, जबकि उत्तराखंड में 24, 25, 28 और 29 मई को भारी बारिश होने जा रही है।











Discussion about this post