मुजफ्फरनगर। प्रदेश की रणजी ट्रॉफी और अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। जिले से 45 खिलाड़ियों का चयन किया गया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को ट्रायल कराए गए। रणजी ट्रॉफी के लिए चयनित बल्लेबाजों में रजत कटारिया, यजपाल राठी, कार्तिकेय वीर अहलावत, निखिल, कोविद जैन, विवेक कुमार, कार्तिकेय, रमन भारती, सागर राठी, मोहम्मद शोएब रहे। गेंदबाजों में अमजद खान, विश्वेन्द्र, अभिषेक कुमार, अब्दुल मजीद, मुकुल गौतम, अमित सैनी, अंकित सैनी शामिल हैं। वहीं अंडर 23 टीम के लिए रजत कटारिया, हिमेश कृष्ण, आदित्य शर्मा, कार्तिकेय वीर, उदित पंवार, मुनीब अहमद, शिव पंवार, गगन, कोविद जैन, अभिनव मलिक, हर्षित रघुवंशी, लक्ष्य कपिल और शांतनु, सागर राठी, वैभव त्यागी और कार्तिकेय शामिल हैं।
गेंदबाजी में अर्जुन सिंह, हर्ष तोमर, रक्षित त्यागी, आदित्य कुमार, नमन कौशिक, रोहन अहलावत, अर्पण चौधरी, आदित्य प्रताप, गगनदीप सिंह, विकास कुमार, वाशु कौशिक और अभिषेक चौधरी शामिल किए गए।
ट्रायल के दौरान चयनकर्ता रोहन त्यागी, विकास राठी, सचिव मनोज पुंडीर, ट्रायल प्रभारी मोहम्मद अरशद, ओमदेव सिंह, संजय शर्मा, रोहित चौधरी और कोच अंकुर कुमार उपस्थित रहे।










Discussion about this post