मुजफ्फरनगर। महिला ने अपने ससुर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर और अवैध हथियारों के बल पर पिछले चार माह से उसका यौन शोषण किया जा रहा है। आरोप है कि घटना की जानकारी पति को देने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और ससुर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद जताई है। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। मंगलवार को पीड़ित महिला सोनी पुत्री सिदेश निवासी मंसूरपुर खानूपुर ने रोते हुए हालत में मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने ससुराल वालों द्वारा किए जा रहे शोषण की बात बताई।
पीड़ित महिला ने बताया कि पिछले वर्ष 2017 में उसकी शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहजुड्डी निवासी अमित कुमार पुत्र वीर सिंह के साथ हुई थी, जिससे पीड़ित महिला को तीन बेटियां हैं। आरोप है कि पीड़ित सोनी पुत्री सुदेश के पहले पति की हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद लड़की के परिजनों ने उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पुरबालियान निवासी कुलदीप पुत्र रविंद्र के साथ कर दी थी।
आरोप है कि पीड़ित महिला अपने साथ 9 लाख 70 हजार रुपये व चांदी के जेवरात लेकर आई थी, जो पीड़ित महिला ने अपने पहले पति की मौत के बाद अपनी पिकअप गाड़ी बेचकर अपने पास रख लिए थे। आरोप है कि ससुर रविंद्र व पति कुलदीप पीड़ित महिला को जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेलने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि कुलदीप पुत्र रविंद्र की पहले भी दो शादी हो चुकी है, लेकिन रविंद्र व कुलदीप की हरकतों के चलते उनकी पत्नियां घर छोड़कर चली गई हैं।
आरोप है कि रविंद्र का पूरा परिवार गलत संगत का शिकार है। आरोप है कि रविन्द्र ने अपनी छोटी बेटी की पांच और अपने बेटे कुलदीप की तीन बार शादी की है। पीड़ित महिला ने बताया कि शादी से पहले उसे रविन्द्र और कुलदीप की करतूतों का पता नहीं चल सका और अब पीड़ित महिला सोनी की बेटी सुदेश भी इसका शिकार हो रही है।
पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन पर भी कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता निभाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक जाने के बाद उसने मीडिया का सहारा लिया है ताकि प्रदेश के मुखिया को भी अपने खाकी वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की करतूतों का पता चल सके। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।











Discussion about this post