मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे फुगाना प्राथमिक विद्यालय के छात्रों व परिजनों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के नाम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि हमारे विद्यालय में शिक्षक सूर्य प्रताप सिंह पढ़ाते थे, जिन्हें मास्टर सुभाष चंद के निर्देश पर झूठे आरोप लगाकर हटा दिया गया। जबकि शिक्षक सूर्य प्रताप सिंह हमें बहुत अच्छे से पढ़ाते व समझाते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों ने आरोप लगाया कि मास्टर सुभाष चंद ने विद्यालय का माहौल खराब कर दिया है। वह कक्षा में बैठकर मोबाइल पर गंदी फिल्में देखते हैं। इसकी शिकायत पहले भी बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई थी। लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय शिक्षक सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी गई।
छात्रों ने बताया कि मास्टर सुभाष चंद्र लड़कियों पर गंदी टिप्पणियां भी करते हैं। परिजनों व छात्रों से मिले बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने छात्रों को आश्वासन दिया कि कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी विद्यालय जाकर जांच करूंगा। अगर कोई इस तरह के कृत्य में संलिप्त पाया जाता है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post