सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित राज्यों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पांच-पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सहारनपुर से पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए तथा हल्द्वानी से उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लखनऊ ही नहीं, बल्कि पूरा सहारनपुर भी आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा है।
सीएम योगी ने जिले में आई आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।










Discussion about this post