मुज़फ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित कहे जाने वाले एफआरजे कोचिंग संस्थान पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि कोचिंग की आड़ में छात्रों के बीच देशविरोधी विचारधारा फैलाई जा रही थी और हिंदुस्तान विरोधी नारेबाजी कराई गई।
इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोचिंग संस्थान पर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस कोचिंग सेंटर में युवकों द्वारा भारत विरोधी नारे लगाए गए, जो देश की एकता और अखंडता के लिए घातक है।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कोचिंग संचालक और अन्य संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो चुके थे। नरेंद्र पंवार ने स्पष्ट कहा, “देश के खिलाफ षड्यंत्र किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एफआरजे कोचिंग के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।”
इस मामले को लेकर शहर कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी गई है, जिसमें राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त युवकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच प्रारंभ कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post