शामली। नगर परिषद ने शहर की कई सड़कों पर सवा करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अग्रसेन पार्क और मिल रोड को जोड़ने वाली सड़क पर रविवार को काम शुरू हो गया। नगर परिषद सभापति ने सड़क रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के अंदर कई मार्गों की हालत इन दिनों खराब है, कई सडकों में जगह-जगह गहरे गडढे भी हैं जिस कारण पैदल व दुपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। नगर पालिका ने खराब सडकों का संज्ञान लेते हुए इनके निर्माण का फैसला किया है। रविवार को नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने फीता काटकर सडक निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 1.25 करोड की लागत से शहर के अग्रसेन पार्क से लेकर हिन्दू कन्या इंटर कालेज, दयानंदनगर चौंक, बुढाना रोड से भारत मेडिकल स्टोर, सरकारी अस्पताल से लेकर हनुमान चौंक होते हुए व्यापारी शक्ति चौंक तक वहीं आर्यपुरी में भी सडक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
रविवार को अग्रसेन पार्क से लेकर हिन्दू कन्या इंटर कालेज तक सडक निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि सडक बनाने वाले ठेकेदार को भी सडक निर्माण में गुणवत्ता का पालन करने के कडे दिशा निर्देश दिए गए हैं, यदि सडक निर्माण के दौरान गुणवत्ता में कमी मिली तो नगर पालिका कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर सड़क नगर पालिका परिषद इंजिनियर निर्वाण विभाग श्रीकांत राणा, सभासद आशीष गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, राहुल जैन, प्रतीक गर्ग, पवन सिंगल, सतवीर शर्मा, मनीष मित्तल, अरविंद जैन, मनोज गुप्ता, नफीस अहमद आदि उपस्थित रहे।











Discussion about this post