मुजफ्फरनगर। जिले के ग्राम कोलाहेडी में चकबंदी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा सहारनपुर मंडल प्रभारी ठाकुर कुशलवीर सिंह ने कोलाहेडी के किसानों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए चकबंदी विभाग पर गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
प्रदर्शन में उन्होंने बताया कि चकबंदी के दौरान कानूनगो और पटवारी ने मिलकर किसानों की गन्ने की खड़ी फसल पर टैक्टर चलवा दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ठाकुर कुशलवीर सिंह ने कहा, “किसान आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं। यदि दबंग ग्रामीण इसी तरह शासन करेंगे तो किसान कहां जाएंगे? हम तो कलेक्ट्रेट में टेंट लगाकर आंदोलन करेंगे।”
उन्होंने किसानों की फसल का उचित मुआवजा देने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ठाकुर ने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और सभी बड़े अधिकारी इसमें संलिप्त हैं, जबकि अधिकारी इस पर संतुष्ट हैं।











Discussion about this post