लखनऊ : मुहर्रम मुसलमानों के सबसे खास त्योहारों में से एक है. यह इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है. मुहर्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. डीजीपी ने आगामी मुहर्रम के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई सख्त हिदायतें दी हैं. खबर में आगे डीजीपी राजीव कृष्ण ने क्या जरूरी निर्देश दिए हैं.
हॉटस्पॉट पर अतिरिक्त बल: मुहर्रम के दौरान संवेदनशील (हॉटस्पॉट) इलाकों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
जुलूसों के लिए किसी भी नए रास्ते या किसी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पुरानी और निर्धारित परंपराओं का ही पालन किया जाएगा.
वीडियो और ड्रोन से निगरानी: सभी जुलूसों और कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से भी लगातार निगरानी रखी जाएगी.
यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जुलूसों के कारण यातायात प्रभावित न हो. इसके लिए उचित ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था की जाए.
ये निर्देश मुहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं. डीजीपी ने पुलिस प्रशासन को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हियादत दी है.










Discussion about this post