सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दबोचे गए बदमाश के कब्जे से अवैध शस्त्र व हथकड़ी मय जंजीर के साथ बरामद की है।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे 50,000 रूपये के ईनामी बदमाश मुसाहिब उर्फ लम्बो पुत्र इल्ताफ निवासी ग्राम महेश्वरी खुर्द थाना कोतवाली देहात को निर्माणधीन बाईपास ग्राम देवला के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गये बदमाश के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद कर लिया।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल कालेज मेरठ से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जिसके सम्बन्ध में उसके विरुद्ध थाना मेडिकल जनपद मेरठ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था और फरार बदमाश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी मुसाहिब ने बताया कि वह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हत्या के एक मुकदमे में सहारनपुर जिला कारागार में निरुद्ध था तथा जिला कारागार सहारनपुर मंे बीमार होने पर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कालेज मेरठ में भर्ती था। उसने बताया कि इलाज के दौरान 19 जून की सुबह के समय में मेरठ मेडिकल कालेज मेरठ से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।











Discussion about this post