शामली। नलकूप के बकाया बिल बिना शर्त माफ कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान मजदूर भारतीय संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जल्द मांगें पूरी कराने की मांग की है।
किसान मजदूर भारतीय संगठन रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार और अन्य किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि साठ साल से अधिक उम्र के किसानों, मजदूरों को पेंशन का प्रावधान होना चाहिए। किसान का नलकूप बिल बिना शर्त के माफ हो, किसानों पर 200 यूनिट बिजली माफ होनी चाहिए, किसानों, मजदूरों को 50 लाख तक का दुघर्टना बीमा दिलाया जाए, किसानों के लिए सम्मान निधि बढ़ाकर 12 हजार रुपये वार्षिक की जाए, फव्वारा चौक से लिलोन बाईपास तक जर्जर सड़क का जल्द से जल्द निर्माण होना चाहिए।
बलवा गांव में पशु मुर्दा मवेशी की जमीन पर कुछ किसानों पर अवैध रुप से कब्जे का आरोप लगाया।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, इमरान, आशु चौधरी, आकिल, फिरोज, इमरान, मदन सिंह, इकराम, मुरसलीन आदि शामिल रहे।











Discussion about this post