मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कमल गौतम शुक्रवार को आज़ाद समाज पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद की मौजूदगी में यह कदम उठाया और उनके नेतृत्व में विश्वास जताया। कमल गौतम ने कहा कि वह सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन हित की विचारधारा से प्रभावित होकर इस नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्ष और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें लंबे समय से प्रेरित किया है और अब वह उनके साथ मिलकर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में काम करना चाहते हैं।
इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने कमल गौतम का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को अब एक और मजबूत और जमीनी कार्यकर्ता मिल गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार बहुजन समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है और आगामी चुनावों में पूरी ताकत से उतरेगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कमल गौतम की राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नई ऊर्जा मिलेगी और इसकी पहुंच और प्रभावशीलता में इजाफा होगा।










Discussion about this post