मोरना।खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में बड़ी कार्रवाई की। मोहल्ला लोकुपुरा दक्षिणी समेत कई स्थानों पर की गई छापेमारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने दिलशाद, मेहरबान और इरफान के प्रतिष्ठानों से दूध और मावे के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भोकरहेड़ी क्षेत्र में बड़े स्तर पर केमिकल से नकली दूध और मावा तैयार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह केमिकल चोरी-छिपे जिला मुख्यालय से तस्करी कर लाया जाता है, और मिलावट करने वालों को शहर के कुछ बड़े माफियाओं का संरक्षण प्राप्त है। इस संगठित नेटवर्क की भनक लगते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है।









