मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के मजीदनगर चौराहे पर शनिवार सुबह दिनदहाड़े असलम (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपने साथी के साथ बाइक पर आए आरोपी ने असलम के सिर में पीछे से तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
असलम शादियों में खाना बनाने का काम करता था। पत्नी फरीदा का आरोप है कि भाई शहंशाह ने प्रॉपर्टी के विवाद में साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। असलम सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी काम से घर से निकला था। वह सड़क पर मोबाइल चलाते हुए जा रहा था। तभी पीछे से बाइक से उतरकर आए एक युवक ने उसे गोली मार दी। इस दौरान आरोपी का साथी बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक लेकर भाग गए।
असलम को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक साल पहले भी असलम पर जानलेवा हमला हुआ था। उसे गोली लगी थी। तब उसकी जान बच गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अलसम का परिवार के लोगों से संपत्ति का विवाद चल रहा था। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।











Discussion about this post