मेरठ। जसवंतपुरा कॉलोनी में घर के अंदर कुर्सी रखने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने रिटायर्ड होमगार्ड रामनिवास के बेटे रितिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक के गुस्साए परिजनों ने आरोपी के घर पर हमला करने की कोशिश की।
रिटायर्ड होमगार्ड रामनिवास का परतापुर के मोहिद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के सामने मकान है। मकान में शिव शक्ति नाम से टेंट की दुकान है, जहां रामनिवास का बड़ा बेटा हरीश बैठता है। सोमवार को गांव निवासी रोहित वाल्मीकि भतीजी के जन्मदिन के लिए रामनिवास की दुकान से टेंट का सामान लेकर गया था।
मंगलवार शाम रोहित सामान वापस देने पहुंचा। रोहित टेंट की कुर्सी व अन्य सामान दुकान के बाहर ही रख कर जाने लगा, तो हरीश कुर्सी अंदर रहने की बात कही। इसे लेकर दोनों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। शोरशराबे की आवाज सुनकर ऋतिक घर से बाहर निकाला और बीचबचाव किया। इसके बाद रोहित अपने घर चला गया।
आरोप है कि इसके बाद रोहित अपने घर गया और साथियों को लेकर दुकान पर पहुंचा। धारदार हथियार से ऋतिक की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो होकर जमीन पर गिर पड़ा। ऋतिक को जमीन पर गिरा देखकर आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने ऋतिक को गंभीर हालत में सुभारती अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ऋतिक की मौत से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने रोहित के घर पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी पर एसपी अंतरिक्ष जैन, टीपीनगर, ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस का कहना था कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।











Discussion about this post